अपर इंडिया ट्रेन की चपेट में आने से महिला जख्मी

कोइलवर : मुगलसराय-दानापुर रेलखंड के कोइलवर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला की पहचान कोइलवर थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी चितरंजन पासवान की 25 वर्षीया पत्नी संध्या देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे एक प्लेटफॉर्म […]

कोइलवर : मुगलसराय-दानापुर रेलखंड के कोइलवर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला की पहचान कोइलवर थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी चितरंजन पासवान की 25 वर्षीया पत्नी संध्या देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर दो बजे एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के क्रम में 13134 कोलकाता-वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.आसन-फानन में जख्मी महिला को पीएचसी कोइलवर लाया गया, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों ने बताया कि जख्मी महिला के सिर के पिछले हिस्से में चोट है. साथ ही वह आठ माह की गर्भवती भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >