आहर में डूबने से खेत से लौट रहे युवक की मौत

45 मिनटों के बाद खोजबीन कर ग्रामीणों ने निकाला शव बिहिया : थाना क्षेत्र के समरदह गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के समीप स्थित आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक का नाम भुनेश्वर कुमार यादव (20 वर्ष) है जो कि समरदह गांव निवासी शिशुपाल यादव का पुत्र था. […]

45 मिनटों के बाद खोजबीन कर ग्रामीणों ने निकाला शव

बिहिया : थाना क्षेत्र के समरदह गांव में मंगलवार की दोपहर गांव के समीप स्थित आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक का नाम भुनेश्वर कुमार यादव (20 वर्ष) है जो कि समरदह गांव निवासी शिशुपाल यादव का पुत्र था. मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त युवक खेत जोतने के लिए घर से बीज लेकर खेत पर गया था. खेत में बीज रखकर वापस आने के दौरान रास्ते में पड़नेवाले बरसाती पानी से लबालब भरे आहर में अपना हाथ-पैर धो रहा था. इसी क्रम में पैर फिसल जाने से वह आहर में जा गिरा और पानी में डूब गया.
घटना को देखकर आसपास के खेतों में काम करनेवाले ग्रामीणों ने आहर से युवक को निकालने का भरसक प्रयास किया परंतु उन्हें सफलता नहीं मिल पायी. ग्रामीणों की काफी खोजबीन करने पर लगभग 45 मिनटों के बाद युवक को नदी से निकालकर बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि युवक स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था और आरा में रहकर तैयारी करता था. दो दिन पूर्व ही घर आया था कि यह हादसा हो गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >