पीरो : पीरो थाने की पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.पीरो डीएसपी रेशु कृष्णा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक चोर गिरोह से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पीरो थानाध्यक्ष जनमेजय राय के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पीरो गांव से अकलाख खान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित ने पुलिसिया पूछताछ में बाइक चोरी के कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बचरी पुल के समीप एक झाडी में छुपाकर रखी गयी एक होंडा साइन एक अपाची और एक हीरो
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया उद्भेदन , चार गिरफ्तार चोरी की चार बाइकें बरामद
पीरो : पीरो थाने की पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.पीरो डीएसपी रेशु कृष्णा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाइक चोर गिरोह से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पीरो थानाध्यक्ष जनमेजय राय के नेतृत्व में एक टीम बनाकर […]

आई स्मार्ट बाइक बरामद करने के साथ ही राजापुर निवासी देवपाल राम के पुत्र छबीला राम, आनंद सिंह के पुत्र सुखदेव मुनी तथा रोहतास जिला अंतर्गत गोड़ारी थाना क्षेत्र के दुआरी गांव निवासी भुनेश्वर साह के पुत्र राजकुमार को पीरो बाजार से गिरफ्तार किया. दुआरी निवासी राजकुमार वर्तमान में राजापुर में रहकर टेंट हाउस चलाता है. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पीरो बाजार से एक हीरो ग्लैमर बाइक बरामद की है. पुलिस के अनुसार बरामद ग्लैमर बाइक गत फरवरी माह में चरपोखरी थाने के मदरिहा गांव से चोरी हुई थी. पुलिस बरामद की गयी अन्य तीन बाइकों की छानबीन कर रही है. गिरफ्तार किये गये चारों आरोपितों से पुलिस की पूछताछ जारी है.
डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपितों ने बाइक चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को कई और महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.