प्रखंडों में भी राजद कार्यकर्ताओं ने बंद के लिए लगायी ताकत

जगदीशपुर/शाहपुर/चरपोखरी/अगिआंव/पीरो : जगदीशपुर में बिहार सरकार के गलत नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में उत्पन्न बालू और गिट्टी के गंभीर संकट के विरोध में राज्य कमेटी के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार की संध्या नगर में एक मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये. मशाल जुलूस का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष गोरख यादव […]

जगदीशपुर/शाहपुर/चरपोखरी/अगिआंव/पीरो : जगदीशपुर में बिहार सरकार के गलत नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में उत्पन्न बालू और गिट्टी के गंभीर संकट के विरोध में राज्य कमेटी के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार की संध्या नगर में एक मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये. मशाल जुलूस का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष गोरख यादव ने किया.

मशाल जुलूस और नुक्कड़ सभा मे पूर्व जिला पर्षद सदस्य गोरखनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय यादव, पूर्व मुखिया दारा यादव, भोला खान हरिचरण सिंह सहित अन्य राजद कार्यकर्ता शामिल थे. वहीं शाहपुर में प्रखंड अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, वरीय नेता हीरालाल ओझा, जिला सचिव राकेश यादव तथा रवि यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया. विधायक प्रतिनिधि साह मुखिया शंकर तिवारी, जितेंद्र यादव, बलिराम यादव सहित कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.

चरपोखरी में राजद प्रखंड अध्यक्ष विमल यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर सभा की गयी. इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल यादव, सत्यनारायण यादव, हरि यादव, कामेश्वर यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे. अगिआंव में बैठक कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया. राजद प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बरुणा पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, उमा शंकर, मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता थे.

पटना के लिए निकले एंबुलेंस भी वापस लौटे
आरा से पटना के लिए कई मरीज रेफर किये गये लेकिन जाम के कारण एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाया. स्थिति यह हुई कि एंबुलेंस को भी मरीज लेकर वापस लौटना पड़ा. ऐसे में कई मरीजों की हालत भी बिगड़ने लगी थी. वापस एंबुलेंस लाकर आरा के ही क्लिनिकों में मरीजों को भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >