यात्रियों के हंगामे के बाद पैसेंजर बनकर चलीं नॉन स्टॉप हरिद्वार-हावड़ा

आरा : मुगलसराय-पटना रेलखंड के डाउन लाइन में मंगलवार की शाम ब्लॉक लगाया गया. इसके कारण डाउन लाइन की ट्रेनें जहां-तहां फंसी रहीं. इससे गुस्साये लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद हरिद्वार से हावड़ा जा रही 12370 डाउन कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस को बक्सर से दानापुर तक पैसेंजर बनाकर चलाया गया. इस ट्रेन […]

आरा : मुगलसराय-पटना रेलखंड के डाउन लाइन में मंगलवार की शाम ब्लॉक लगाया गया. इसके कारण डाउन लाइन की ट्रेनें जहां-तहां फंसी रहीं. इससे गुस्साये लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद हरिद्वार से हावड़ा जा रही 12370 डाउन कुंभ सुपर फास्ट एक्सप्रेस को बक्सर से दानापुर तक पैसेंजर बनाकर चलाया गया. इस ट्रेन का ठहराव बक्सर के बाद सीधे पटना स्टेशन पर है. इस ट्रेन को पैसेंजर बनाये जाने के कारण हर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रुकते हुए चल रही थी.

हॉल्ट पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया था. इधर, इस ट्रेन में सफर करनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेन में कम बोगियां होने के कारण लोग एसी से लेकर जनरल बोगियों तक ठसाठस भरे हुए थे. बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. शाम में मुगलसराय की ओर से आनेवाली सभी पैसेंजर ट्रेनें घंटों लेट चल रही थीं. इसके कारण आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आये दिन ब्लॉक लगाये जाने के कारण वीआईपी ट्रेनें भी फंस जा रही है. कुंभ एक्सप्रेस इस रूट की वीआईपी ट्रेन मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >