आरा : पटना से मुगलसराय जा रही 63225 अप पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति का उचक्का मोबाइल चुरा रहा था. इसी बीच यात्रियों ने उसे दबोच लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया. गिरफ्तार उचक्के की पहचान कन्हैया साह उर्फ पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो नवादा थाने के अनाईठ मुहल्ले का रहनेवाला है. वह पूर्व में भी चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है.
जानकारी के मुताबिक चांदी थाने के भैरो टोला गांव के रहनेवाले दिलीप सिंह 63225 पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे थे. इसी बीच उनका मोबाइल उचक्के ने झपट लिया. यात्रियों के सहयोग से उसे प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पकड़ लिया गया और उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया. पूछताछ के बाद जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया.
