बक्सर में चटकी पटरी तो आरा में लोग रहे परेशान

पटना-मुगलसराय रेलखंड पर नदांव हाल्ट के समीप घटना पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद पटरी में आयी दरार, हादसा टला कलैंप बांधकर 30 किलोमीटर की स्पीड में चलायी गयीं ट्रेंनें आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड पर रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. इस दौरान नदांव हॉल्ट के समीप चटकी पटरी से पैसेंजर ट्रेन गुजर […]

पटना-मुगलसराय रेलखंड पर नदांव हाल्ट के समीप घटना
पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद पटरी में आयी दरार, हादसा टला
कलैंप बांधकर 30 किलोमीटर की स्पीड में चलायी गयीं ट्रेंनें
आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड पर रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. इस दौरान नदांव हॉल्ट के समीप चटकी पटरी से पैसेंजर ट्रेन गुजर गयी. ट्रेन गुजरने के बाद इसकी जानकारी मिली, तो रेल प्रशासन के होश उड़ गये. आनन-फानन में रेल प्रशासन पटरी को दुरुस्त करने व मामले की जांच में जुट गया. वहीं पटरी में दरार आने से डाउन लाइन पर परिचालन पर इसका काफी असर पड़ा और करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही. इससे कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी. बाद में कलैंप बांधकर ट्रेनों को 30 किलोमीटर की स्पीड में पार कराया गया.
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब पौने सात बजे पैसेंजर ट्रेन बक्सर के नदांव हॉल्ट से गुजर रही थी, तभी पटरी में दरार आ गयी. ट्रेन पास कर जाने के बाद स्थानीय कर्मियों को नजर चटकी पटरी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गये. इसकी सूचना तत्काल बक्सर स्टेशन मैनेजर व कंट्रोल रूम को दी गयी. उसके बाद पीछे से आ रही ट्रेनों को रोक दिया गया. बाद में तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कलैंप बांधकर परिचालन शुरू कराया गया.
ऐसे में डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया. इस स्थिति में ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस दिलदारनगर, पटना-मुगलसराय पैसेंजर ट्रेन भदौरा, पूर्वा एक्सप्रेस गहमर, संघमित्रा चौसा व लोकमान्य तिलक बक्सर में खड़ी रही. रेल सूत्रों की मानें तो ठंड व रखरखाव में कमी के कारण पटरी में दरार आ जाती है. हालांकि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >