हाथों में छुरा लेकर घर में घुसे युवक को लोगों ने दबोचा

आरा/संदेश : हाथों में छुरा लेकर जान मरने की नीयत से एक युवक घर में घुस गया. हो- हल्ला करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ कर थाने के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पकड़ा गया आरोपित पटखोलिया गांव निवासी श्रीभगवान पाठक का पुत्र धनंजय पाठक बताया जाता […]

आरा/संदेश : हाथों में छुरा लेकर जान मरने की नीयत से एक युवक घर में घुस गया. हो- हल्ला करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़ कर थाने के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पकड़ा गया आरोपित पटखोलिया गांव निवासी श्रीभगवान पाठक का पुत्र धनंजय पाठक बताया जाता है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की आधी रात पठखौलिया गांव के सिद्धेश्वर पाठक के घर धनंजय पाठक हाथ में छुरा लेकर घुस गया था. जैसे वह ही वह घर में प्रवेश किया वैसे ही गृह स्वामी के पोते की नींद खुल गयी. बाथरूम करने जैसे ही पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक घर में घुसकर छुपने का प्रयास कर रहा है, तभी उसने हल्ला करना शुरू कर दिया. हो- हल्ले की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये और युवक को पकड़ लिया गया.

युवक की पहचान धनंजय पाठक के रूप में की गयी. धनंजय पाठक सिद्धेश्वर पाठक के ऊपर हमला कर दिया लेकिन इस घटना में वह बाल-बाल बच गया. पकड़े गये युवक ने बताया कि गांव के ही अरविंद कहार एवं जवाहर कहार उसे जान से मारने के लिए भेजे थे. दोनों के बीच पूर्व से दुश्मनी चली आ रही है. इसी बात को लेकर वह छुरे से मारकर हत्या करने के लिए गया था. इस संबंध में सिद्धेश्वर पाठक के बयान पर संदेश थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस संबंध में संदेश थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
जान मारने की नीयत से घर में घुसा था युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >