समीक्षा बैठक. उपसमाहर्ता ने अधिकारियों को दिये कई निर्देश
आरा : कृषि भवन में वरीय उपसमाहर्ता अरुणा कुमारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की गयी. बैठक के दौरान उपसमाहर्ता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश दिये. वहीं विद्यालयों में निरीक्षण की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जतायी.
समीक्षा बैठक में अरुणा कुमारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए जागरूकता अभियान छात्रों के बीच चलाने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ ले सके. वहीं कोई भी छात्र पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित न हो.
विद्यालयों का निरीक्षण करें अधिकारी : जिले में विद्यालयों में विभागीय अधिकारी लगातार निरीक्षण करें. निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भेाजन, छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों के नामांकन की स्थिति सहित अन्य मामलों की जांच करें ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके. वहीं उपसमाहर्ता ने निरीक्षण का रिपोर्ट निर्देश के अनुसार लगातार देने का निर्देश दिया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अवनींद्र कुमार सिन्हा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
