प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

जांच के लिए पशु चिकित्सक को पुलिस ने बुलाया सहार थाना क्षेत्र के अरवल- सहार पुल पर हुई गिरफ्तारी आरा/सहार : भोजपुर जिले में प्रतिबंधित मांस की तस्करी चोरी-चुपके आज भी जारी है. कुछ दिनों पहले सहार थाना क्षेत्र के अबगिला गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने के कारण जमकर हंगामा हुआ था. गुरुवार को सहार […]

जांच के लिए पशु चिकित्सक को पुलिस ने बुलाया

सहार थाना क्षेत्र के अरवल- सहार पुल पर हुई गिरफ्तारी
आरा/सहार : भोजपुर जिले में प्रतिबंधित मांस की तस्करी चोरी-चुपके आज भी जारी है. कुछ दिनों पहले सहार थाना क्षेत्र के अबगिला गांव में प्रतिबंधित मांस मिलने के कारण जमकर हंगामा हुआ था. गुरुवार को सहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरवल-सहार के पुल के समीप से दो लोगों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये दोनों अरवल जिले के साही मुहल्ला निवासी कलामुद्दीन कुरैसी के पुत्र मजिद आलम और अबदुल कादिर बताये जाते हैं.
दोनों मोटरसाइिकल पर प्रतिबंधित मांस लेकर सहार से अरवल जा रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया. तालाशी के दौरान इन लोगों के पास से लगभग आठ किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया. घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए दो पशु चिकित्सकों को बुलाया. पशु चिकित्सक डॉ अविनाश चंद्र ज्ञानी और डॉ अमिताब कुमार ने प्रतिबंधित मांस को सील कर जांच के लिए पटना भेज दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. हालांकि डॉक्टर की मानें तो पकड़ा गया मांस किसी बड़े जानवर का बताया जाता है. इस घटना की खबर सहार में मिलते ही लोगों में आग की तरह फैल गयी. लोग देखने के लिए सहार थाना पहुंच गये. हालांकि प्रशासन की चौकसी के कारण मामला ठंडा पड़ गया. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सहार के अबगिला में आज भी पशु की तस्करी बे रोक-टोक जारी है. सूत्रों की मानें तो प्रतिबंधित मांस सहार थाना क्षेत्र के अबगिला गांव से ही बाइक सवार लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने धर दबोचा. इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मांस के टुकड़े को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रतिबंधित मांस को लेकर भोजपुर में हो चुका है बवाल
इसके पहले भी सहार के अबगिला व शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में प्रतिबंधित मांस को लेकर बवाल हो चुका है. शाहपुर में एक ट्रक प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया था, जिसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले को लेकर जमकर बवाल किया गया था. यही स्थिति सहार के अबगिला की हुई थी, जहां एक घर से बछड़े का मांस पुलिस ने बरामद किया था. उस समय भी सहार के स्थानीय लोगों ने बवाल किया था. भोजपुर जिले में जिला प्रशासन के रोक के बावजूद भी पशु तस्करी का धंधा बेरोकटोक चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >