आग लगने से लाखों के धान के बोझे राख

जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र के बसावना गांव स्थित काली मंदिर व मध्य विद्यालय के समीप खलिहान में आग लग जाने से लाखों रुपये के धान के बोझे जलकर राख हो गये. आग लगने की खबर सुनकर स्थानीय लोग जब तक इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग ने विकराल रूप […]

जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र के बसावना गांव स्थित काली मंदिर व मध्य विद्यालय के समीप खलिहान में आग लग जाने से लाखों रुपये के धान के बोझे जलकर राख हो गये. आग लगने की खबर सुनकर स्थानीय लोग जब तक इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते पूरे खलिहान में आग फैल गयी, जिससे बसावना गांव के किसान दीपू राम व फखरुद्दीन अंसारी के छह बीगहा के धान का बोझा जलकर राख हो गया.

अगलगी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गयी, इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की इस घटना से किसान काफी मर्माहत है. इस घटना की खबर मिलते ही पंचायत के मुखिया, जिला पार्षद व अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने आर्थिक सहायता के तौर पर सरकार की तरफ से मिलने वाला मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >