शादी समारोह में जा रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत

आरा. पटना-मुगलसराय रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान जिले के संदेश थाना के बचरी गांव के रहनेवाले दीपक कुमार सिंह की 25 वर्षीया पत्नी कुसुमी देवी के रूप में हुई है. यह घटना मंगलवार की रात की है. जीआरपी ने पोस्टमार्टम […]

आरा. पटना-मुगलसराय रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान जिले के संदेश थाना के बचरी गांव के रहनेवाले दीपक कुमार सिंह की 25 वर्षीया पत्नी कुसुमी देवी के रूप में हुई है. यह घटना मंगलवार की रात की है.

जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए जगजीवन हॉल्ट जा रही थी. इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >