आरा : बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग ने छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के कई गांव में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया. इस दौरान छह लोगों को गलत तरीके से टोका फंसाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया. विद्युत कार्यपालक अभियंता संजय कुमार वेरियो ने बताया कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के मौजमपुर निवासी गणेश साह बिजली चोरी कर रहे थे,
जिस कारण बिजली कंपनी को 3792 रुपये की क्षति हुई. वहीं जोकहरी के शिवजी राम पर 2850 रुपये, सरैया निवासी मुन्ना साह पर 2850 रुपये, सरैंया के ही मुबारक हुसैन पर 2850 रुपये, झोखीपुर के राजेश सिंह पर 2850 रुपये तथा झोखीपुर के कमला राय पर 2850 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
