आरा : एक सप्ताह पहले खाना बनाने के दौरान झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका कविता कुमारी बतायी जाती है, जो इमादपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की रहने वाली थी. एक सप्ताह पहले खाना बनाने के दौरान वह बुरी तरह झुलस गयी थी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. हालांकि इस मामले में यूडी कांड दर्ज किया गया है.
