शहर के चौक-चौराहे पुलिस के हवाले

पहल. ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने उठाये सख्त कदम आरा : लगातार शहर में जाम की समस्या से जुझ रहे लोगों को अब जाम से निजात मिलेगा. भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रॉफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है. उसे […]

पहल. ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने उठाये सख्त कदम

आरा : लगातार शहर में जाम की समस्या से जुझ रहे लोगों को अब जाम से निजात मिलेगा. भोजपुर एसपी अवकाश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रॉफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है. उसे अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद तेज कर दी गयी है. इसको लेकर एसपी अवकाश कुमार ने पहले से कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों के अलावा 30 नये पुलिस के जवान, 27 डीएपी के जवान, 37 होम गार्ड के जवान, एक एएसआई तथा दो एसआई को प्रतिनियुक्त किया है.
अब शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. नो इंट्री जोन में बड़ी गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहेगी. बता दें कि शहर की जाम की समस्या को लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था, जिसके बाद एसपी अवकाश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने की ठान ली और नया प्लान तैयार करते हुए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी. एसपी ने इसके पहले ट्रैफिक प्रभारी कुमार वीरेंद्र को ट्रैफिक से मुक्त करते हुए बहोरनपुर के थानाध्यक्ष विजय सिंह को ट्रैफिक प्रभारी बनाया है. अब देखना यह होगा कि यह जवान ट्रैफिक सिस्टम को कितने सुदृढ़ रूप से चला पाते हैं.
स्कूल बसों के परिचालन से शहर में लगता है जाम
शहर में जाम की समस्या का मुख्य कारण स्कूल बसों का परिचालन है. शहर में छोटी सड़कें होने के कारण बड़ी बसें नो इंट्री के बावजूद घुस जाती है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. हालांकि पूर्व में जिला प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को शहर में छोटी बसों को चलाने के लिए आदेश दिया था, लेकिन जिला प्रशासन के इस आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >