सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

जाम से लोगों को मिलेगी निजात अधिकारियों की देखरेख में हटाया गया जाम कोइलवर : स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर गुरुवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से आये दिन लगने वाले जाम से लोगों को फिलहाल निजात मिल गयी है. प्रतिदिन कोइलवर चौक, बबुरा मोड़ की सभी सड़कों […]

जाम से लोगों को मिलेगी निजात

अधिकारियों की देखरेख में हटाया गया जाम
कोइलवर : स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर गुरुवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से आये दिन लगने वाले जाम से लोगों को फिलहाल निजात मिल गयी है. प्रतिदिन कोइलवर चौक, बबुरा मोड़ की सभी सड़कों के किनारे दुकानें सजती हैं. ऐसे में सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है. लाव-लश्कर के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने दुकानों को हटाकर अतिक्रमणमुक्त कराया. कोइलवर में रोज-रोज महाजाम को लेकर प्रशासन ने कोइलवर-छपरा पथ पर कोइलवर चौक से शहीद चौक की सड़क के दोनों किनारों पर लगनेवाली दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया.
अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष पंकज सैनी के साथ साथ जिला से बुलायी गयी बड़ी संख्या में पुलिस कोइलवर पहुंची और सड़क के किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटा दिया. प्रशासन द्वारा बिना सूचना के अतिक्रमण हटाये जाने पर लोगो में आक्रोश भी देखा गया. दुकानदारों ने बताया की गुरुवार को अचानक पुलिस पहुंचकर अतिक्रमण हटाने लगी, जबकि इसके लिए कोई सूचना नहीं दी गयी थी. अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया की कोइलवर चौक व शहीद कपिलदेव चौक पर कई अस्थायी दुकानें चल रही थीं, जिन्हें हटा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >