वीर कुंवर सिंह िववि के कुलपति का इस्तीफा
आरा : वीर कुंवर सिंह विवि के कुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इससे संबंधित पत्र राजभवन को फैक्स और पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है. कुलपति के इस्तीफे की खबर जैसे ही वायरल हुई, विवि से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, प्राचार्य व छात्र नेताओं का जमावड़ा आवास पर […]
आरा : वीर कुंवर सिंह विवि के कुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इससे संबंधित पत्र राजभवन को फैक्स और पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है. कुलपति के इस्तीफे की खबर जैसे ही वायरल हुई, विवि से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, प्राचार्य व छात्र नेताओं का जमावड़ा आवास पर लगना शुरू हो गया.
सभी कुलपति के इस फैसले से हतप्रभ थे. आखिरकार क्या वजह हुई कि कुलपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. शांत स्वभाव के कुलपति के जेहन में कौन-सी बातें थीं कि कुलपति को अचानक इस्तीफा देना पड़ा. हालांकि एक बात यह भी है कि गत दिनों विवि रसयानशास्त्र विभाग में आयोजित सेमिनार के दौरान कुलपति प्रो मुमताजुद्दीन ने इस संबंध में कुछ कहते हुए अपनी बातों को रोक दिया था. उस वक्त ही स्पष्ट हो गया था कि आनेवाले दिनों में कुलपति कोई निर्णय ले सकते हैं. हालांकि बीच में सबकुछ सामान्य
वीर कुंवर सिंह…
हो गया था, गत दिनों कुलाधिपति के साथ हुई बैठक में भी शामिल हुए थे. कुलपति ने बैठक में शामिल होने के बाद राजभवन से मिले टास्क को पूरा करने की योजना भी तैयार कर ली थी, जिसमें छात्र संघ चुनाव, एकेडमिक कैलेंडर का पालन आदि शामिल था.
निजी कारणों का दिया हवाला
राजभवन को भेजे गये इस्तीफा पत्र में कुलपति प्रो सैयद मुमताजुद्दीन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दो माह में पटना व मुजफ्फरपुर में मुझे कई कार्य करने हैं. इसको लेकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं. कुलपति का यह इस्तीफा राजभवन स्वीकार करता है या नहीं यह आनेवाले दिनों में स्पष्ट हो जायेगा.