ट्रक व स्काॅर्पियो की टक्कर में पांच जख्मी

आरा : आरा- बक्सर मुख्य मार्ग पर गजराजगंज थाना क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक व स्काॅर्पियो की टक्कर में चार- पांच लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मियों […]

आरा : आरा- बक्सर मुख्य मार्ग पर गजराजगंज थाना क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक व स्काॅर्पियो की टक्कर में चार- पांच लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रकचालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मौलाबाग निवासी रवींद्र तिवारी का पुत्र विकास तिवारी तथा शिवजी तिवारी के पुत्र छोटू तिवारी शामिल हैं.

वहीं अन्य लोग आंशिक रूप से जख्मी है, जिनका इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को स्काॅर्पियो पर सवार लोग बरात से लौट रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे उसमें सवार लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >