शहर का ट्रैफिक सिस्टम होगा दुरुस्त, योजना तैयार

आरा : अब शहर में ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिलेगी. इसको लेकर नयी रणनीति तैयार की जा रही है. नये पुलिस कप्तान द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जायेगी. जगह- जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. बता दें कि […]

आरा : अब शहर में ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे लोगों को निजात मिलेगी. इसको लेकर नयी रणनीति तैयार की जा रही है. नये पुलिस कप्तान द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जायेगी. जगह- जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. बता दें कि शहर में सबसे बड़ी समस्या जाम की है. आये दिन जाम से लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है.

जाम मुख्य रूप से शहर में भारी वाहनों के परिचालन के कारण लगता है. जाम से निजात दिलाने के लिए अब नये सिरे से कवायद शुरू की गयी है. देखना यह होगा कि आनेवाली समस्या में नयी व्यवस्था से लोगों को कितनी राहत मिलती है.

इन- इन जगहों पर लगता है जाम : शहर में कई इलाकों में जाम लगता है. सबसे ज्यादा शहर में महावीर टोला, गोपाली चौक, डीटी रोड, स्टेशन रोड, जेल रोड, शहीद भवन, कतीरा मोड़ सहित शहर के कई जगहों पर जाम हमेशा बना रहता है.
स्कूल वाहनों के कारण लगता है जाम : शहर में लग रहे जाम का मुख्य कारण स्कूल बस का परिचालन है. जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि शहर में छोटे गाड़ियों का ही प्रवेश जारी रहेगा और बड़े वाहनों पर रोक रहेगी.
बावजूद इसके स्कूल प्रशासन द्वारा खुलेआम नियम का उल्लंघन किया जा रहा है. जिला प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ायी जा रही है. प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है.
भारी वाहनों पर लगेगी रोक, शहर में प्रवेश द्वार पर लगाया जायेगा बैरियर
जगह- जगह पर पुलिस कर्मियों को किया जायेगा तैनात
बोले ट्रैफिक प्रभारी
स्कूल प्रशासन को नोटिस भेज दिया गया है और साथ ही भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है.
कुमार वीरेंद्र, ट्रैफिक प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >