शराब के साथ आठ धंधेबाज गिरफ्तार

सफलता . कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान छापेमारी से कई गांवों में मच गयी थी अफरातफरी आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने इलाके में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान आठ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही देशी शराब भी जब्त की गयी. पुलिस के द्वारा छापेमारी […]

सफलता . कारोबारियों के खिलाफ चला अभियान

छापेमारी से कई गांवों में मच गयी थी अफरातफरी
आरा/उदवंतनगर : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने इलाके में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान आठ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही देशी शराब भी जब्त की गयी. पुलिस के द्वारा छापेमारी किये जाने से थाना क्षेत्र के कई गांवों में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. पुलिस को देखकर कई शराब कारोबारी भाग निकले. हालांकि घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आठ कारोबारियों को धर दबोचा. सभी आरोपित को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया.
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उदवंतनगर, गजराजगंज सहित कई थानाें की संयुक्त कार्रवाई में पियनिया, खरौनी तथा बेलापुर महादलित टोला में छापेमारी की गयी, जिसमें 14 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ आठ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं 45 लीटर महुआ पास को नष्ट किया गया. साथ ही शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >