डांट लगने पर युवती ने पंखे से लटक कर दे दी जान

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम आरा : नगर थाने के पत्थर गली मुहल्ले में बहन की डांट से आहत एक युवती ने पंखे से लटक कर जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वाले खुदकुशी की इस घटना से आहत है. जानकारी […]

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

आरा : नगर थाने के पत्थर गली मुहल्ले में बहन की डांट से आहत एक युवती ने पंखे से लटक कर जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार वाले खुदकुशी की इस घटना से आहत है. जानकारी के मुताबिक पत्थर गली के रहने वाले मनोज कुमार सिंह की 16 वर्षीय पुत्री दीव्या को बड़ी बहन ने किसी बात को लेकर डांट दिया. यही बात उसे नागरवार गुजरी. इसके बाद वह एकांत घर में चली गयी और रोने लगी.
थोड़ी देर बाद वह पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. घरवालों को इसकी भनक नहीं लगी. काफी देर बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिवार वाले खोजबीन करने लगे. उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे तो खुला नहीं. इसके बाद दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किये तो वहां के हालात देखकर दंग रह गये. परिवार वालों को यह आभास नहीं हो सका कि वह अपनी जान ही दे देगी. परिवार वाले उसके इस व्यवहार को सामान्य तरीके से लिया, क्योंकि किसी ने भी इस बारे में सोचा नहीं था कि वह आत्महत्या कर लेगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >