हेरोइन व कारतूस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के शहीद भवन के समीप से दबोचे गये धंधेबाज पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल, बाइक व मोबाइल भी जब्त आरा : एक तरफ पूरे शहर में शराबबंदी व नशामुक्ति को लेकर सरकार अभियान चला रही है. वहीं शराब, गांजा, हेरोइन की तस्करी करनेवाले लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ […]

नगर थाना क्षेत्र के शहीद भवन के समीप से दबोचे गये धंधेबाज

पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल, बाइक व मोबाइल भी जब्त
आरा : एक तरफ पूरे शहर में शराबबंदी व नशामुक्ति को लेकर सरकार अभियान चला रही है. वहीं शराब, गांजा, हेरोइन की तस्करी करनेवाले लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं. नगर थाना पुलिस व डीआइयू की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में शहर के शहीद भवन समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने चार कारतूस, 3600 नकद, दो मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की है. पकड़े गये तस्करों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव निवासी तरुण कुमार तथा उसके भाई अरुण कुमार और आनंद नगर निवासी राकेश कुमार शामिल है. जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीआइयू की टीम के साथ छापेमारी कर हेरोइन तस्करी के खेल में शामिल युवकों को धर दबोचा. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक हेरोइन लेकर निकले है
. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पहले एक धंधेबाज को दबोचा. सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने अपने साथियों का नाम उगला, तो पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया.
पकड़े गये आरोपितों का बड़े तस्करों के साथ है सांठ-गांठ : पूछताछ के क्रम में पुलिस को इन लोगों से काफी क्लू मिले हैं. साथ ही मुख्य तस्कर का नाम भी सामने आया है, जिसकी गोपनीयता से छानबीन की जा रही है. सोमवार को प्रेस वार्ता कर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये आरोपितों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का नाम सामने आया है, जिसको लेकर छापेमारी चल रही है. बता दें कि इसके पूर्व में भी शहर के गांगी इलाके से हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >