28 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोती टोला मुहल्ले से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पकड़ा गया आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला गांव का निवासी सत्यम कुमार बताया जाता है. इस संबंध में नगर कोतवाल […]

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मोती टोला मुहल्ले से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पकड़ा गया आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला गांव का निवासी सत्यम कुमार बताया जाता है. इस संबंध में नगर कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोती टोला मुहल्ला में शराब की तस्करी की जा रही है. छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >