''सारथी'' बनेगा रेलयात्रियों का साथी

रेलवे की वेबसाइट क्रिस को किया गया अपडेट आरा : रेलवे का पीएनआर चेक करना है, तो फलां वेबसाइट ओपन करो, ट्रेन स्टेटस के लिए दूसरी वेबसाइट, टिकट बुक कराना हो, तो इसके लिए अलग एेप, वहीं अगर कुछ खाना-पीना हो, तो अलग एप्लीकेशन. रेलवे की सुविधाओं को पाने के लिए होनेवाली परेशानी से यात्रियों […]

रेलवे की वेबसाइट क्रिस को किया गया अपडेट

आरा : रेलवे का पीएनआर चेक करना है, तो फलां वेबसाइट ओपन करो, ट्रेन स्टेटस के लिए दूसरी वेबसाइट, टिकट बुक कराना हो, तो इसके लिए अलग एेप, वहीं अगर कुछ खाना-पीना हो, तो अलग एप्लीकेशन. रेलवे की सुविधाओं को पाने के लिए होनेवाली परेशानी से यात्रियों को महफूज रखने के लिए इंडियन रेलवे ने यूनिफाइड मोबाइल एेप जारी किया है. सारथी नाम से बनी इस ऐप के जरिये अब यूजर्स को दर्जन भर वेबसाइट पर जाने के बजाये, सिर्फ एक एेप को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद उन्हें रेलवे से जुड़ी सारी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मुहैया हो जायेंगी.
प्ले स्टोर से करें डाउनलोड : रेलवे की ओर से जारी की गयी इस नयी एेप को डाउनलोड करना काफी आसान है. इसके लिए बस गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ‘रेल सारथी’ सर्च करना होगा. सेंटर ऑफ रेलवे इनफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) की ओर से डेवलप किये गये इस ऐप को डाउनलोड कर रेलवे से जुड़ी सभी तरह की सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है. इसमें यूजर्स को एक-दो सपोर्टिंग एेप भी डाउनलोड करनी पड़ सकती है, जिसके लिंक इस एेप में मौजूद रहेंगे.
फीडबैक ऑन ट्वीटर
सर्वर से रहेगा कनेक्ट
क्रिस की ओर से बनाये गये यह एेप काफी फायदेमंद हैं. यूजर्स को अगर मोबाइल के जरिये टिकट बुकिंग करना है या उन्हें खाना ऑर्डर देना है, तो इस एेप में उसका लिंक मौजूद रहेगा. वहीं, अगर ट्रेन का पीएनआर जानना है या उसके रनिंग स्टेटस की इनक्वायरी भी करनी है, तो यह एेप काफी फायदेमंद है. रेलवे ने सुविधाओं के हिसाब से इन्हें चार कैटेगरी टिकटिंग, इनक्वायरी, एफिलिएटेड सर्विस और फीडबैक में बांटा है, जिसका यूजर्स फायदा उठा सकते हैं.
यह है फैसिलिटी
टिकटिंग, रिज‌र्व्ड टिकटिंग, नॉन रिज‌र्व्ड टिकटिंग
इनक्वायरी, सीट एवेलेवलिटी, फेयर इनक्वायरी, ट्रेन रनिंग स्टेटस, पीएनआर इनक्वायरी
एफिलिएटेड सर्विस, एयर टिकट बुकिंग, फूड ऑन ट्रैक, टूर बुकिंग, बुक रिटायरिंग रूम
फीडबैक, कंप्लेन एंड सजेशन
क्लीन माई कोच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >