कोइलवर में बालू कंपनी के ऑिफस पर पुलिस का छापा

कार्रवाई. फाइलों को साथ ले गयी पटना पुलिस बालू कंपनी के एक साझेदार के घर भी पुलिस ने बोला धावा आरा/कोइलवर : बालू घोटाला को लेकर सरकार के सख्त आदेश पर बालू माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. इसी मामले में पटना पुलिस की विशेष जांच टीम कोइलवर पहुंची. कोइलवर में गुरुवार की […]

कार्रवाई. फाइलों को साथ ले गयी पटना पुलिस

बालू कंपनी के एक साझेदार के घर भी पुलिस ने बोला धावा
आरा/कोइलवर : बालू घोटाला को लेकर सरकार के सख्त आदेश पर बालू माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. इसी मामले में पटना पुलिस की विशेष जांच टीम कोइलवर पहुंची. कोइलवर में गुरुवार की सुबह चार बजे जहां ब्रॉडसन कंपनी के एक पाटर्नर के घर एक घंटे तक छापेमारी चली. वहीं, दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बालू कंपनी के कोइलवर कार्यालय, हिमांशु कॉम्प्लेक्स पर छापेमारी चलती रही. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह साढ़े तीन बजे पटना पुलिस
कोइलवर के ब्रॉडसन कंपनी के एक साझेदार अलीमुद्दीन खान के घर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची. विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. विशेष टीम द्वारा लगभग एक घंटे तक घर के अंदर छापेमारी की गयी. पुलिस के पदाधिकारियों ने उच्च स्तरीय जांच का हवाला देते हुए इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार किया. पटना पुलिस ने बताया कि बालू उत्खनन, प्रेषण व परिवहन को लेकर बालू कंपनी के दर्जनों साझेदार पर मामला दर्ज है.
इसी मामले में जांच को लेकर छापेमारी की गयी है. हालांकि विशेष पुलिस टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा. विशेष टीम के पदाधिकारियों के हाथ बालू कंपनी के कागजात मिलने की सूचना है. इधर, कोइलवर में पटना पुलिस द्वारा छापेमारी के बाद बालू कंपनी के छोटे व्यवसायी भी क्षेत्र से गायब हो गये हैं. सूत्रों की मानें, तो कोइलवर, चांदी, संदेश व सहार थाना क्षेत्र में बालू स्टॉक करने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. इसको लेकर पटना पुलिस व भोजपुर पुलिस द्वारा उच्चस्तरीय जांच की जा रही है.
बालू कंपनी नियमों की उड़ा रहीं धज्जियां : जांच टीम ने बताया कि 30 सितंबर तक बालू उत्खनन, प्रेषण व परिवहन पर रोक के बावजूद बालू कंपनी एनजीटी की नियमों की धज्जियां उड़ाती रहीं. साथ ही बताया की एनजीटी ने नियम के विरुद्ध बालू का स्टॉक किया. कंपनी के लोगों को जानकारी थी कि एक जुलाई से बालू पर रोक लगने वाला है. उससे पहले ही सभी बालू घाटों के इर्द-गिर्द अवैध रूप से भंडारण कर दिया गया. जांच टीम द्वारा बालू कंपनी से इस मामले को लेकर जानकारी भी मांगी गयी थी, लेकिन समय रहते हुए जानकारी भी उपलब्ध नहीं करायी गयी, जिससे संलिप्तता से इनकार भी नहीं किया जा सकता है.
बालू कंपनी के कार्यालय का तोड़ा गया ताला
31 जुलाई को बालू माफियाओं के ठिकाने पर पटना व भोजपुर पुलिस के छापे के बाद कोइलवर ब्लाक रोड स्थित बालू कंपनी (ब्रॉडसन कंपनी) में ताला लग गया है. बालू कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर चार घंटे तक फाइलों को खंगाला गया. गुरुवार की दोपहर दो बजे पटना पुलिस की स्पेशल टीम कोइलवर ब्लाॅक रोड स्थित बालू कंपनी के कार्यालय,
हिमांशु कॉम्प्लेक्स पहुंची. कोइलवर अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार की देखरेख में बालू कंपनी के बंद कार्यालय का ताला तोड़ा गया, जिसके बाद टीम कार्यालय में दाखिल हुई. दंडाधिकारी की देखरेख में कार्यालय में रखे बक्से व अलमारी को भी तोड़कर संबंधित फाइलों को खंगाला. साथ ही अपने साथ भी कई फाइलों को सीज कर टीम साथ ले गयी. बताते चलें कि इसी वर्ष 11 अप्रैल को इनकम टैक्स द्वारा बालू कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >