चोटीकटवा की अफवाह बिहिया पहुंची

महिला का शाहपुर में हुआ इलाज बिहिया : चोटी काटने की अफवाह अब भोजपुर में फैल गयी है. भोजपुर जिले के बिहिया में चोटीकटवा की अफवाह का एक मामला सामने आया है. अमराई नवादा गांव निवासी लालबाबू पासवान की पत्नी शीला देवी अपनी गोतनी उषा देवी के साथ मंगलवार की शाम शौच के लिए बाहर […]

महिला का शाहपुर में हुआ इलाज

बिहिया : चोटी काटने की अफवाह अब भोजपुर में फैल गयी है. भोजपुर जिले के बिहिया में चोटीकटवा की अफवाह का एक मामला सामने आया है. अमराई नवादा गांव निवासी लालबाबू पासवान की पत्नी शीला देवी अपनी गोतनी उषा देवी के साथ मंगलवार की शाम शौच के लिए बाहर गयी थी. वहां से शीला देवी पहले घर के लिए निकली. घर पहुंचने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ी. बाद में बिहिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज कराया गया. डॉ नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि ब्लड प्रेशर हाइ हो गया था. इसके बाद रात में ही परिजन उसे घर लेकर चले गये. बुधवार की सुबह झाड़-फूंक कराया गया. इसके बाद उसे शाहपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.
प्रभात सलाह
प्रभात खबर ऐसी खबरों पर यकीन नहीं करता है. चोटिकटवा की घटना महज अफवाह है. इस पर यकीन नहीं करने के लिए ‘प्रभात खबर’ आपसे अपील करता है. चोटी काटने और मंगलसूत्र निकाल कर फेंकने की अफवाह से महिलाओं को भी बचने की जरूरत है. अंधविश्वास के कारण कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >