कृष्णा सिंह हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने को लेकर हंगामा

आरा : गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग को लेकर शनिवार को आरा शहर सुलग उठा. हत्याकांड के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर गये. लोगों ने सड़क पर जगह-जगह आगजनी कर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान कई जगहों पर बंद […]

आरा : गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग को लेकर शनिवार को आरा शहर सुलग उठा. हत्याकांड के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर गये. लोगों ने सड़क पर जगह-जगह आगजनी कर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान कई जगहों पर बंद समर्थकों के साथ हल्की झड़प भी हुई. कई जगह दुकानें बंद रहीं, तो कुछ जगहों पर बंद समर्थकों ने जबरन दुकानों को बंद करा दिया. कई जगह दुकानदारों और राहगीरों के साथ भी झड़प हुई.

गोपाली चौक पर एक ऑटो में तोड़फोड़ की गयी. बंद के दौरान हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों की भीड़ के आगे पुलिस भी लाचार और बेबस दिखी. कई स्कूल बंद रहे, तो कई स्कूलों में परिजनों ने अपने बच्चों को नहीं भेजा. बंद समर्थकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मामले में लीपा-पोती करने में लगा है. गांगी पुल, आरण्य देवी रोड, शीशमहल चौक, सब्जी गोला रोड, मीरगंज में दुकानों को बंद कराया गया. नगर थाना क्षेत्र के पड़ाव मोड़ पर गत दो जुलाई को गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह की गोलियों से भून कर

कृष्णा सिंह हत्याकांड की…
हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में अब तक 12 से ज्यादा लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है. हत्याकांड में हम के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान व उनके दो भाई, भाजपा से निष्कासित इंद्रभान सिंह, डिप्टी मेयर के बेटे मुन्नू सिंह, कुख्यात चांद मियां समेत 10 लोग नामजद हैं. इसमें से डिप्टी मेयर के बेटे और तीन अन्य नामजद फरार हैं, जबकि अन्य जेल में हैं. आरा बंद के दौरान झड़प और आगजनी, हजारों लोग हुए शामिल
समर्थकों की भारी भीड़ के आगे बेबस व लाचार दिखी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >