आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन के चालीसवां पुल के समीप ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान नवादा थाने के श्री टोला के प्रदीप पासवान के 24 वर्षीय पुत्र गुपुत पासवान के रूप में हुई है. जीआरपी ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह बिहटा में मजदूरी करने के लिए जा रहा था. वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था.
बिहटा जा रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत
आरा : स्थानीय रेलवे स्टेशन के चालीसवां पुल के समीप ट्रेन से गिर कर एक युवक की मौत हो गयी. उसकी पहचान नवादा थाने के श्री टोला के प्रदीप पासवान के 24 वर्षीय पुत्र गुपुत पासवान के रूप में हुई है. जीआरपी ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया […]
