15 अगस्त के बाद नगर की सड़कों से हटेगा अतिक्रमण

आरा : नगर निगम ने नगर को सुंदर बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है. अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. इसके लिए निगम द्वारा प्रचार वाहन से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है. नगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर […]

आरा : नगर निगम ने नगर को सुंदर बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है. अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. इसके लिए निगम द्वारा प्रचार वाहन से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है. नगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर लिया गया है.

इसे देखते हुए योजना के मानदंड के अनुसार नगर की सड़कों को चौड़ा करने के अभियान पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. नगर की जनसंख्या विगत 15 वर्षों की अपेक्षा डेढ़ गुणा बढ़ गयी है. वहीं, वाहनों की संख्या में दो गुणा से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि सड़कें चौड़ी होने के बदले अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रही है. इससे आये दिन नगर में महाजाम की स्थिति पैदा हो रही है. इससे नगरवासियों के साथ बाहर से आनेवाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. प्रशासन द्वारा सड़कों की मापी करायी जायेगी

तथा सड़कों के किनारे बने भवनों का जो हिस्सा सरकारी जमीन में होगा, उसे नगर निगम द्वारा तोड़ दिया जायेगा. निगम व जिला प्रशासन की कार्रवाई 15 अगस्त के बाद शुरू होगी. वहीं निगम द्वारा चेतावनी दी गयी है कि जो स्वयं नहीं हटेंगे, उनसे नगर निगम अतिक्रमण हटाने का खर्च वसूल करेगा.

तोड़े जायेंगे अवैध निर्माण
नगर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए तथा उनके चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा 15 अगस्त के बाद कार्रवाई शुरू की जायेगी तथा बुलडोजर से सरकारी जमीन पर बनाये गये अवैध निर्माण को तोड़ा जायेगा. इसके लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमा दिया गया है तथा प्रचार वाहनों से भी विगत एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा है, ताकि अतिक्रमणकारी अपने अवैध निर्माण को हटा लें. नगर को साफ व सुंदर बनाने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण जरूरी है, ताकि इसे स्मार्ट सिटी के मानदंड पर लाया जा सके.
निगम वसूलेगा खर्च
निगम द्वारा दी गयी चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो निगम स्वयं ही अतिक्रमण हटायेगा तथा इसमें जो भी खर्च होगा, उसे अतिक्रमणकारियों से वसूल करेगा. इसको लेकर अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा है. पूरे नगर में अतिक्रमण हटाने की तैयारी में अतिक्रमणकारी लग गये हैं.
महाजाम से मिलेगी मुक्ति
सड़कों के चौड़ीकरण होने से नगर में आये दिन लगने वाले महाजाम से भी लोगों को निजात मिलेगी. वाहनों की संख्या बढ़ने से तथा जनसंख्या बढ़ने से भी जाम की स्थिति बनते रहती है. नगर की अधिकतर सड़कें जाम की चपेट में रहती हैं. इससे नगरवासियों को काफी परेशानी होती है. खासकर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी देर होती है. वहीं, स्कूली वाहनों के जाम में फंसने के कारण छात्रों को भी काफी परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >