ठिकाना लगाने को पूरे दिन भागता रहा प्रशासन

बिहिया : प्रतिबंधित मांस को ठिकाना लगाने को लेकर पूरे दिन प्रशासन के अधिकारी भागते नजर आये. शाहपुर से ट्रक को लेकर पुलिस पहले बिहिया चौरास्ता रोड स्थित धर्मकांटा के पास खड़ा किया, वहां से हटाकर दोघरा गांव के समीप खड़ा किया गया. वहां भी लोगों को जब इसकी भनक लगी, तो पुलिस ने किसी […]

बिहिया : प्रतिबंधित मांस को ठिकाना लगाने को लेकर पूरे दिन प्रशासन के अधिकारी भागते नजर आये. शाहपुर से ट्रक को लेकर पुलिस पहले बिहिया चौरास्ता रोड स्थित धर्मकांटा के पास खड़ा किया, वहां से हटाकर दोघरा गांव के समीप खड़ा किया गया. वहां भी लोगों को जब इसकी भनक लगी, तो पुलिस ने किसी अन्य ठिकाने की तलाश में निकल गयी.

बताया जाता है कि बीफ को लेकर किसी प्रकार का कोई बवाल न मच जाये, इसी आशंका के चलते बीफ को ठिकाने लगाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मशक्कत करते रहे. शाम तक पुलिस ऐसे सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटी हुई थी, जहां गड्ढा खोद कर प्रतिबंधित मांस को दफन कर दिया जाये, परंतु पुलिस व प्रशासन को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >