आपसी विवाद में किसान की पीट- पीट कर हत्या

जगदीशपुर : आपसी विवाद में एक किसान की पीट- पीट कर हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह किसान को बेरहमी से पीटा गया था. घटना में गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज पटना में चल रहा था. जहां उसने दम तोड़ दिया. धनगाई थाना क्षेत्र के बचरी गांव में घटना को अंजाम दिया […]

जगदीशपुर : आपसी विवाद में एक किसान की पीट- पीट कर हत्या कर दी गयी. मंगलवार की सुबह किसान को बेरहमी से पीटा गया था. घटना में गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज पटना में चल रहा था. जहां उसने दम तोड़ दिया. धनगाई थाना क्षेत्र के बचरी गांव में घटना को अंजाम दिया गया. पटना में ही किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने दाह- संस्कार किया. इधर इस घटना को लेकर बचरी गांव में तनाव व्याप्त है.

हालांकि अभी इस मामले में कोई आवेदन थाने को नहीं दिया गया है. पुलिस आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी. जानकारी के अनुसार जगदीशपुर अनुमंडल के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरी गांव मे आपसी विवाद के बाद हुए मारपीट में भगवान चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र अशोक चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गांव के ही कुछ लोगों के साथ मामूली विवाद को लेकर तू- तू, मैं- मैं हुई और इसके बाद मारपीट हो गयी. इस दौरान पीट- पीट कर अशोक चौधरी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. परिजन उन्हें लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे़

. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था.
पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी पुष्टि करते हुए थानाप्रभारी मनिंद्र कुमार ने बताया कि अब तक इस मामले मे कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है. परिजन शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं. वैसे इस पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >