शराब बेचने से मना करने पर पीटा जम कर हुई मारपीट, छह जख्मी

संदेश : थाना क्षेत्र बिछिआंव गांव में शराब बेचने से मना करने पर जम कर मारपीट हुई. दोनों ओर से लाठी- डंडे चले, जिसमें दो महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. एक को चिंताजनक हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों के […]

संदेश : थाना क्षेत्र बिछिआंव गांव में शराब बेचने से मना करने पर जम कर मारपीट हुई. दोनों ओर से लाठी- डंडे चले, जिसमें दो महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. एक को चिंताजनक हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. एक पक्ष के घायल सुरेश सिंह ने बताया कि गांव के ही राजकुमार सिंह का पुत्र राधेश्याम सिंह अपने घर में महुआ शराब की बिक्री करता है,

जहां पियक्कड़ शराब के नशे में होकर मेरे घर की गली से अनाप-शनाप बोलते हुए आते-जाते हैं. इसी को लेकर राधेश्याम सिंह को माना किया गया. मना करने पर उसने हमला कर दिया. मेरे भाई राजेंद्र सिंह एवं मेरी पुत्री पुतुल देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. राधेश्याम सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश सिंह, अरुण सिंह, श्यामबाबू सिंह सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर से मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के स्व राजाराम सिंह के पुत्र श्याम बाबू सिंह ने बताया कि कुछ बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. इसी बीच भोला सिंह, राजेंद्र सिंह, धनलता कुमार, पुतुल देवी सहित अन्य लोग पहुंच कर लाठी-डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिये. इसमें श्याम बाबू सिंह एवं राजकुमार सिंह के पत्नी शनिचरी देवी घायल हो गयी. संदेश रेफरल अस्पताल में पहुंच कर इलाज कराया गया. दोनों ओर से दिये गये आवेदन पर पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >