सड़क जाम कर छात्रों ने किया हंगामा

प्रदर्शन. छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के लिए सड़क पर उतरे स्कूल के बच्चे जगदीशपुर : छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के लिए मंगलवार को जगदीशपुर में छात्र सड़क पर उतर गये. छात्रों ने न सिर्फ सड़क जाम किया बल्कि हंगामा भी मचाया. हंगामा व सड़क जाम के कारण अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जगदीशपुर बीडीओ […]

प्रदर्शन. छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के लिए सड़क पर उतरे स्कूल के बच्चे

जगदीशपुर : छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के लिए मंगलवार को जगदीशपुर में छात्र सड़क पर उतर गये. छात्रों ने न सिर्फ सड़क जाम किया बल्कि हंगामा भी मचाया. हंगामा व सड़क जाम के कारण अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जगदीशपुर बीडीओ और पुलिस के टीम जाम स्थल पर पहुंची. छात्रों को समझा कर मामले को शांत कराया गया. जानकारी के अनुसार जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत तेंदुनी मध्य विद्यालय के छात्रों को गत चार वर्ष से न तो छात्रवृत्ति की राशि मिली है और न ही पोशाक राशि.
साथ ही छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक परिभ्रमण पर भी नहीं ले जाया जा रहा है. छात्रों ने कई बार इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से गुहार लगायी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. मंगलवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा. स्कूल में हंगामा करने के बाद छात्र सड़क पर उतर गये और नारेबाजी करने लगे. जगदीशपुर- पीरो पथ को छात्रों ने जाम कर दिया, जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. इधर सड़क जाम कर रहे छात्र सुमित कुमार, कुंदन, पिंटू, अमन आदि ने बताया कि सभी छात्र नियमित स्कूल आते है. इसके बावजूद छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं दी जाती है. छात्रों का आरोप है कि हाजिरी बनाने के लिए भी पैसे की मांग की जाती है. इधर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्रों द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. प्रधानाध्यापक का कहना है कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं है. वे ही ऐसा कर रहे हैं.
बीडीओ व जगदीशपुर पुलिस ने पहुंच कर हटावाया जाम
तेंदुनी मध्य विद्यालय के छात्रों ने जताया विरोध
बीडीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, हटा जाम
सड़क जाम की सूचना पाकर जगदीशपुर थाने की पुलिस तथा बीडीओ प्रभाकर कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पहुंच गये. छात्रों से वार्ता की गयी तथा जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्रों ने सड़क जाम समाप्त किया. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि छात्रों के द्वारा लगाये गये आरोप की जांच की जायेगी.
इस मामले में जांच मे जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >