आरा : बिहिया थाने के टिपुरा कॉलोनी में शराबी पति से आजिज पत्नी ने थाने में शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा दिया. शराबी पति नशे में अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. पत्नी माधुरी देवी द्वारा मंगलवार को बिहिया थाने में आवेदन दिया गया. इसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में राजकुमार खरवार को गिरफ्तार कर लिया.
वह जयलाल खरवार का पुत्र है. बता दें कि शराबबंदी के बाद जिले में कई ऐसी घटनाएं प्रतिवेदित हुई हैं, जिसमें शराबी पति से आजीज होकर पत्नी ने फोन कर गिरफ्तार करवा कर जेल भेजवा दिया. थानाध्यक्ष विमलेश पासवान ने बताया कि आरोपित की पत्नी द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था.
