"70 लाख से वीर कुंवर सिंह पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

मोती टोला के नया बाग में बनेगा नया पार्क आरा : नगर निगम द्वारा नगर के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. अब नगरवासियों को नये स्वरूप में वीर कुंवर सिंह पार्क का तोहफा मिलेगा. वहीं नगर में इकलौते वीर कुंवर सिंह पार्क के अलावा मोती टोला के नया बाग में नये […]

मोती टोला के नया बाग में बनेगा नया पार्क

आरा : नगर निगम द्वारा नगर के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है. अब नगरवासियों को नये स्वरूप में वीर कुंवर सिंह पार्क का तोहफा मिलेगा. वहीं नगर में इकलौते वीर कुंवर सिंह पार्क के अलावा मोती टोला के नया बाग में नये पार्क का तोहफा मिलेगा. दोनों पार्कों के लिए टेंडर फाइनल हो गया है. 70 लाख की लागत से जहां वीर कुंवर सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण होगा, वहीं 70 लाख की लागत से मोती टोला स्थित नया बाग में नये पार्क का निर्माण होगा.
नयी नगर सरकार का विकास के लिए शुरू हुआ पहला कदम : लगभग तीन लाख की जनसंख्या वाले आरा के नगरवासियों को अभी तक महज एक पार्क से काम चलाना पड़ रहा था. सुबह में टहलने वालों को इसमें काफी परेशानी हो रही थी. पूरे नगर के लिए यह इकलौता लाइफ लाइन पार्क है. पर अब नगरवासियों को दूसरे पार्क का भी सौगात मिलने से काफी सहूलियत होगी. इसे लेकर नगरवासियों में काफी खुशी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >