सभी थाने होंगे हाइटेक मुहिम. जिला मुख्यालय में सर्वर स्थापित

आरा : जिले के सभी थाना में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों की पुलिस कार्यालय में ट्रेनिंग भी दी गयी है. अब घर बैठे लोग अपने केस की अद्यतन स्थिति की जानकारी ले पायेंगे. इंटरनेट के माध्यम से थानावार साइड को डाउनलोड कर […]

आरा : जिले के सभी थाना में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों की पुलिस कार्यालय में ट्रेनिंग भी दी गयी है. अब घर बैठे लोग अपने केस की अद्यतन स्थिति की जानकारी ले पायेंगे. इंटरनेट के माध्यम से थानावार साइड को डाउनलोड कर अपने केस की स्थिति जान पायेंगे. इसकी शुरुआत सबसे पहले शहर के सभी थाना से कर दी गयी है. सोमवार को क्राइम मीटिंग के दौरान पटना से आये एक ट्रेनर ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी है.

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की इस मुहिम से बिहार सरकार भी जुड़ गयी है. सबसे पहले पटना से इसकी शुरुआत की गयी. बाद में जिला वार तैयारी की गयी. भोजपुर जिले में इसको लेकर मुख्यालय में एक सर्वर स्थापित किया गया है. सभी थाने के कंप्यूटर को सर्वर से जोड़ दिया जायेगा.

अब नहीं चलेगा बहाना, क्योंकि हाइटेक होगा थाना : सरकार के द्वारा शुरू की गयी इस पहल से अब लोगों को परेशानी नहीं होगी. अब पुलिस के पदाधिकारी बहाना नहीं बना पायेंगे.
आये दिन लोगों द्वारा इसकी शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारी को जाती थी कि थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. नये सिस्टम के अनुसार पुलिस को आवेदन मिलते ही कंप्यूटर में आवेदन के साथ प्राथमिकी दर्ज करनी है. इस सिस्टम से थाने में बैठे पदाधिकारियों का बहाना नहीं चलेगा.
सर्वर से जोड़े जायेंगे थानों के कंप्यूटर
मुख्यालय स्थित सर्वर से सभी थाना के कंप्यूटर को जोड़ दिया जायेगा. साथ ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी के ऑफिस में लगे कंप्यूटर को भी सर्वर से जोड़ा जायेगा. ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. कांडों का पर्यवेक्षण रिपोर्ट भी लोग घर बैठे देख सकेंगे. प्रभारी एसपी दयाशंकर ने बताया कि इसकी शुरुआत कर दी गयी है. बहुत जल्द इसे अमलीजामा पहना दिया जायेगा. अभी 23 थानों को हाइटेक किया गया है. अन्य की तैयारी चल रही है.
23 थानों में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू
अब घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से लोग देख सकेंगे केस की स्थिति
थानों की गाड़ियों में भी लगा है जीपीएस
सभी थानों की गाड़ियों में पहले से ही जीपीएस सिस्टम लगाया गया है. अब थानों को भी हाइटेक करने की तैयारी की जा रही है. अब पुलिस की कार्यशैली पूरी तरह से हाइटेक हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >