Bhagalpur News : ऑडियो में खुद को दिल्ली में बता रही ससुराल से गायब महिला, नाथनगर में मिली
नाथनगर इलाके की ससुराल से बच्चे संग गायब हुई महिला सकुशल नाथनगर में मिली है. परिजनों की ओर उपलब्ध कराए ऑडियो में वह खुद को दिल्ली में होने की बात बता रही थी.
Bhagalpur News : ऑडियो में खुद को दिल्ली में बता रही ससुराल से गायब महिला, नाथनगर में मिली
नाथनगर इलाके की ससुराल से बच्चे संग गायब हुई महिला सकुशल नाथनगर में मिली है. परिजनों की ओर उपलब्ध कराए ऑडियो में वह खुद को दिल्ली में होने की बात बता रही थी. बरामदगी के बाद पुलिस से कह रही कि उसे चार लोगों ने मधुसूदनपुर के करेला में अपहरण कर रखा था. पुलिस इस बात को संदिग्ध मान रही है. पुलिस अब महिला के अपहरण मामले की जांच कर रही है. बता दें कि उसी महिला की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस अब पीटने वाले की तलाश रही है. हालांकि, प्रभात खबर किसी भी वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बताया जाता है कि महिला का ससुरालवालों से विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि महिला पर एक अन्य लड़के के साथ फरार होने का आरोप है. इसकी सुलह के लिए दोनों परिवारवालों ने आपस में पंचायत बुलाई थी जिसमें महिला की पिटाई की गयी. दूसरी तरफ महिला के पति ने उसके कथित प्रेमी पर पत्नी को भगाने का केस दर्ज कराया है. बताया जाता है कि मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी किशनपुर स्थित ससुराल से बीते 14 मई से विवाहिता अपने सात महीने के लड़के के साथ गायब थी. मामले में दो दिन पहले पति ने नाथनगर बाबूटोला के युवक नितेश कुमार पर केस दर्ज कराया था. नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि गायब महिला बच्चे संग सकुशल मिल गयी है. मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष को वीडियो की सत्यता की जांच कराने के लिए कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।