bhagalpur news. बुनकर कल मनायेंगे शहादत दिवस, होगी सभा

बुनकर संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को शहादत दिवस मनाया जायेगा. मदनी नगर मैदान में सभा का आयोजन होगा. हजारों बुनकर अपना कामकाज भी बंद रखेंगे.

बुनकर संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को शहादत दिवस मनाया जायेगा. मदनी नगर मैदान में सभा का आयोजन होगा. हजारों बुनकर अपना कामकाज भी बंद रखेंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. अध्यक्ष नेजाहत अंसारी एवं महासचिव अशफाक अंसारी ने बताया कि आयोजन को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 1987 को बुनकर शशि और जहांगीर की पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प में मौत हो गयी थी. इन्हीं की याद में शहादत दिवस मनाया जाता है. आयोजन की सफलता को लेकर शिव शंकर, प्रदीप, पार्षद जाबिर अंसारी, अयाज अंसारी, कलीम अंसारी, सिकंदर आजम, अब्दुल करीम, जुम्मन अंसारी, सज्जन आदि लगे हैं. नेजाहत अंसारी ने कहा कि बदतर स्थिति के कारण बुनकर पलायन कर रहे हैं. बिजली की कीमत में इजाफा होने से बुनकर शोषित हैं. विशेष टैरिफ पर बिजली की सुविधा बुनकरों को मिलने पर आर्थिक सुधार हो सकता है. सभा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुनकरों से विपत्र भुगतान लेने, किसानों की तर्ज पर बुनकरों का टैरिफ बनाने, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बुनकरों को बिना शैक्षणिक योग्यता के योजना का लाभ देने, बुनकर क्षेत्र में सरकारी हॉस्पिटल देने, बुनकरों के उत्थान के लिए रोडमैप बनाने आदि की मांग की जायेगी. सभा में माकपा के विधायक अजय कुमार व वरिष्ठ नेता अरुण मिश्र करेंगे शिरकत बुनकरों की सभा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता अरुण मिश्रा एवं पार्टी के विधायक अजय कुमार इस सभा में शिरकत करेंगे. जिला सचिव दशरथ प्रसाद ने बताया कि वे शहादत दिवस पर सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिलकर बातचीत करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >