बकायेदार बुनकरों को थमाया गया नोटिस, बकाया बिल जमा नहीं करने पर अब कटेगी बिजली

बकायेदार बुनकरों को बिजली विभाग ने नोटिस थमाते हुए 15 जनवरी तक बकाया बिल का भुगतान करने की चेतावनी दी है. साथ ही कहा है कि वह अगर बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे, तो उनकी बिजली 16 जनवरी से काट दी जायेगी. बिजली विभाग ने डिस्कनेक्शन टीम तैयार कर लिया है और 16 जनवरी से अभियान की शुरुआत करेगा. बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार 325 के करीब बकायेदार बुनकरों को नोटिस थमाया गया है और उन्हें 15 जनवरी तक बकाया राशि का भुगतान करने का अल्टीमेट दिया गया है.

बकायेदार बुनकरों को बिजली विभाग ने नोटिस थमाते हुए 15 जनवरी तक बकाया बिल का भुगतान करने की चेतावनी दी है. साथ ही कहा है कि वह अगर बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे, तो उनकी बिजली 16 जनवरी से काट दी जायेगी. बिजली विभाग ने डिस्कनेक्शन टीम तैयार कर लिया है और 16 जनवरी से अभियान की शुरुआत करेगा. बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार 325 के करीब बकायेदार बुनकरों को नोटिस थमाया गया है और उन्हें 15 जनवरी तक बकाया राशि का भुगतान करने का अल्टीमेट दिया गया है.

बुनकरों पर करोड़ों के बिल का बकाया

बिजली अधिकारी के अनुसार बुनकरों पर करोड़ रुपये बिल का बकाया है. बकाया राशि की वसूली के लिए तमाम तरह की कोशिश की गयी है. शिविर लगाया गया. बिल विपत्र पर प्रिंट के माध्यम से डिस्कनेक्शन तक की चेतावनी मिलती रही, मगर उनकी ओर से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया. इसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. अभियान चला कर बकायेदार बुनकरों की बिजली कनेक्शन काटी जायेगी.

बकाया बिल पर 212 दुकानदारों की कटी बिजली का कनेक्शन

बकादारों की बिजली कनेक्शन काटने का अभियान जारी है. इसके तहत शहरी क्षेत्र के 212 बकायेदार दुकानदारों की बिजली का कनेक्शन काट दी गयी है. बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटने का अभियान में और तेजी लायी जायेगी. एक माह के बकाया बिल पर भी दुकानदारों की बिजली का कनेक्शन काटी जायेगी.

Also Read: यातायात नियमों का नहीं किया पालन तो अब लाइसेंस के साथ वाहन का परमिट भी होगा रद्द, दिए गए दिशा-निर्देश
मौका मिला फिर भी नहीं जमा किया बकायेदारों ने बिल

बिजली अधिकारी के अनुसार बिजली कनेक्शन काटने का अभियान को शुरूअात करने से एक दिन पहले संडे को भी बिल काउंटर खोल कर बकायेदारों को बिल जमा करने का मौका दिया गया, मगर उनकी ओर से इसे नजरअंदाज किया गया. अब डिस्कनेक्शन की सूची के अनुसार बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटी जा रही है.

शटडाउन के खेल में आधा दर्जन फीडरों की बिजली रही ठप, परेशान रहे उपभोक्ता

शहर में फीडरों के शटडाउन का खेल जारी है. इस खेल में मंगलवार को आधा दर्जन के करीब फीडर की बिजली घंटों ठप रही. इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. दोपहर 12.40 बजे से 1.55 बजे तक सेंट्रल जेल फीडर का 11 हजार वोल्ट की लाइन बंद रहा. तिलकामांझी फीडर की बिजली दोपहर 2.55 बजे बंद कर दी गयी. इसके ठीक पांच मिनट बाद फीडर तो चालू कर दिया गया, मगर आधा इलाके में बिजली संकट गहराया रहा. दरअसल, 11 हजार वोल्ट की लाइन का बीच रास्ते से जंफर खोल दिया गया था. यही हाल जीरोमाइल फीडर की रही. शटडाउन लेकर आधे क्षेत्र की बिजली बंद रखी गयी.

16 जनवरी से बिजली का कनेक्शन कटेगी

बकायेदार बुनकरों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है. 15 जनवरी तक बकाया राशि जमा नहीं होने पर इसके अगले दिन यानी 16 जनवरी से बिजली का कनेक्शन काटी जायेगी. बकायेदार दुकानदारों की बिजली काटी जा रही है. इस अभियान में अभी और तेजी लायी जायेगी. एक माह के बकाया बिल पर भी दुकानदारों की बिजली काटी जायेगी.

संजीव गुप्ता, कार्यपालक अभियंता

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भागलपुर (शहरी)

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >