Bhagalpur Weather Update: आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवा और बारिश के संकेत

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आज रविवार को भी इसका असर देखने को मिल सकता है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के अनुसार हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

भागलपुर. मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आज रविवार को भी इसका असर देखने को मिल सकता है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को भी हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. दिनभर सूरज की हल्की लालिमा के साथ धूप रहने की उम्मीद है, लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.बारिश से पहले तेज हवा चलने के साथ बिजली चमकने और बादल गरजने की स्थिति भी बन सकती है. तेज हवा के कारण आम के कुछ फल गिर सकते हैं, हालांकि बारिश आम और लीची दोनों फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है.मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >