पटना समेत राज्य के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश शुरू, राज्य के 32 जगहों पर ठनका गिरने को लेकर रेड अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के 16 जिलों में बूंदाबांदी जारी है. आसमान में घना बादल छाए हुए है. आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के 32 जगहों पर ठनका गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इन जगहों पर लोगों से सावधानी पूर्वक बचने की अपील की है.

Bihar Weather Update: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार को दोपहर में पटना समेत राज्य के कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ कुछ देर तक हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी. वहीं उमस वाली गर्मी के बीच में रविवार को तेज हवा के साथ-साथ आसमान में बादल छाया हुआ है. बिहार मौसम सेवा केंद्र ने मौसम रिपोर्ट जारी कर बताया है कि पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने और वायुमंडलीय परिस्थितियों में बदलाव के चलते हवा में नमी बढ़गी. इससे 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पटना सहित बिहार के नौ जिलों में मौसमी हलचल देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 27 से 29 अप्रैल 2025 के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है. वहीं अगले 2 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सहरसा, खगड़िया, अररिया, सुपौल, किशनगंज, मुंगेर, बांका, नवादा, शेखपुरा और भागलपुर जिलों के भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं राज्य के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ अधिकतम तापमान 32-38°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

कई जिलों में ठनका गिरने की आशंका

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को पटना , मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफफरपुर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सीवान में ठनका गिरने और आंधी-पानी की संभावना है. नालंदा, नवादा, लखीसराय, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा के लिए ऑरेज तथा जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को रेड अलर्ट वाले जिलो के 32 ब्लॉकों में अधिक खतरा है.

Also Read: Success Story: किसान चाची ने संघर्षों से सींची सफलता की कहानी, पढ़ें खास बातचीत के प्रमुख अंश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >