आग से दो घर जले, महिला झुलसी

आग से दो घर जले, महिला झुलसी

जगदीशपुर. थाना क्षेत्र के कोला नारायणपुर गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से दो घर जल कर राख हो गये. आग लगने से एक महिला झुलस गयी, जिसका इलाज जगदीशपुर अस्पताल में कराया गया. आग सुबह करीब नौ बजे लगी थी. आग लगने से कोलानारायणपुर के सुशील यादव तथा नर्मदा देवी का घर जल कर राख हो गया. आग की चपेट में आने से नर्मदा देवी झुलस गयी. उसे इलाज के लिए भेजा गया. आग से दोनों के घर से हजारों का सामान जलकर राख हो गया. नर्मदा देवी ने बताया कि आग से घर में रखे 15 हजार रुपये भी जल गये. स्थानीय लोगों तथा अग्निशमन वाहन से आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >