Bhagalpur news तीसरे ओवरब्रिज के काम में आयी तेजी, सात मार्च को गर्डर लांचिंग

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरे फुट ओवर ब्रिज का कार्य तेज गति से चल रहा है.

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन तीसरे फुट ओवर ब्रिज का कार्य तेज गति से चल रहा है. रेल प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को साइट सेफ्टी का पूरा ध्यान रख गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है. श्रावणी मेला को देखते हुए काम में तेजी लायी गयी है, ताकि कांवरियों व यात्रियों को अधिक सहूलियत सके.

प्लेटफार्मों पर अलग-अलग चरण में कार्य

सिविल सुपरवाइजर के अनुसार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेसल लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है. प्लेटफार्म संख्या दो पर फाउंडेशन का कार्य तेजी से जारी है, जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लेने की संभावना है. प्लेटफार्म संख्या चार पर फाउंडेशन का काम पहले ही पूर्ण हो चुका है. कार्य करा रहे कर्मियों ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या चार व पांच पर तीन दिनों में ट्रेसल लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा. सिविल सुपरवाइजर ने बताया कि सात मार्च को गर्डर लांचिंग का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद एफओबी के अन्य संरचनात्मक कार्यों में तेजी आयेगी. फ्लोरिंग के लिए चेकर टाइल्स के स्थान पर रफ ग्रेनाइट का उपयोग किया जा रहा है, जिससे एफओबी अधिक मजबूत, सुरक्षित और आकर्षक दिखाई देगा.

नया एफओबी 12 मीटर चौड़ा, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नया एफओबी 12 मीटर चौड़ा होगा, जो स्टेशन पर मौजूद दोनों पुराने एफओबी की तुलना में अधिक चौड़ा और आधुनिक होगा. यह प्लेटफार्म संख्या एक, दो और चार को आपस में जोड़ेगा. निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन पर तीन नये लिफ्ट लगाये जायेंगे. पहले से उपलब्ध दो लिफ्ट के साथ कुल पांच लिफ्ट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी. श्रावणी मेला से पहले एफओबी का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि सुलतानगंज आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >