भागलपुर में आज फिर बदलेगा मौसम, रात में बारिश और तेज हवा के आसार

सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट

Bhagalpur : भागलपुर में आज फिर मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन में धूप रहने की संभावना है, लेकिन रात में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत और दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी है.

पिछले दो दिनों से भी शाम के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है. शुक्रवार और शनिवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा, लेकिन रात करीब सात बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई.बिहार कृषि विश्वविद्यालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले स्थान पर रखी फसल को सुरक्षित जगह पर रखें, ताकि बारिश से नुकसान न हो. वहीं विशेषज्ञों के अनुसार बारिश आम और लीची की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >