Bhagalpur News. झंझारपुर के जेल अधीक्षक ने चालक के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

बस चालक विवाद मामला.

बस चालक विवाद

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जेल रोड महिंद्र शो रूम के पास बस और कार की टक्कर मामले में झंझारपुर उपकारा के अधीक्षक पटना निवासी राकेश कुमार सिंह ने बस चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जेल अधीक्षक का कहना है कि वे 20 जनवरी की सुबह दस बजे अपने निजी वाहन से विशेष केंद्रीय कारा से अपने आवास तुलसीनगर जा रहे थे. इसी क्रम में जवारीपुर मोड़ के पास उनके द्वारा बचाने की भरपूर कोशिश के बावजूद अनियंत्रित बस चालक ने उनकी कार में धक्का मार दिया. जेल अधीक्षक ने कहा है कि सरकारी बस का चालक होने के बावजूद इस तरह से बस चलाने से आम जनता और सरकारी संपत्ति का नुकसान होने की पूर्ण आशंका बनती है. जेल अधीक्षक ने गाड़ी चालक और सहचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और चालक के लाइसेंस की जांच कर रद करने की कार्रवाई करने की मांग यातायात थानाध्यक्ष से की है.

मालूम हो कि 20 जनवरी को उक्त घटना के बाद बिहार ड्राइवर महासंघ के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार यादव ने गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था. पंकज के पक्ष में ड्राइवर एसोसिएशन ने बरारी, तिलकामांझी और विक्रमशिला सेतु पथ पर प्रदर्शन किया था. पंकज ने यातायात थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

न्याय नहीं मिला तो करेंगे बड़ा आंदोलन – रविरंजन

बिहार ड्रायवर एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविरंजन ने बताया कि शुक्रवार को वे लोग थाना पहुंचे थे. मामले में अनुसंधानकर्ता ने उनलोगों के साथ घटना स्थलों पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. उनलोगों को मामले में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है. अगर न्याय नहीं मिला तो वे लोग राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे. रविरंजन ने कहा कि मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारियों और सरकार से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >