Bhagalpur news महिलाओं के खेल प्रतियोगिताओं में दिखा जोश

ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खानपुर पंचायत में एक सराहनीय पहल की गयी.

ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खानपुर पंचायत में एक सराहनीय पहल की गयी. प्रखंड के मवि खानपुर में रविवार को महिलाओं के बीच खेल प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइजर रंभा देवी ने किया.

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाना था. आयोजन का नेतृत्व जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइजर रंभा देवी ने किया. कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया. खानपुर में आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ खेल प्रतियोगिता रहा, बल्कि महिला जागरूकता और सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने का नया आत्मविश्वास दिया.

खेल प्रतियोगिता में दिखा जोश

महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रंगोली, पेपर रेस और गोली-चम्मच रेस प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला. घर की चहारदीवारी से निकल कर महिलाओं ने खुल कर भागीदारी की और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया. प्रतियोगिता में पेपर रेस में नेहा कुमारी, चम्मच दौड़ में निशा कुमारी, जलेबी दौड़ में सोनी कुमारी, म्यूजिकल चेयर दौड़ में दीक्षा भारती तथा रंगोली प्रतियोगिता में नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया. मुख्य अतिथि खानपुर पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में सहायक हैं. कम्युनिटी मोबिलाइजर ने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार, कौशल कुमार सिंह, शशिकला कुमारी, उषा देवी, विद्या कुमारी, सिंधु कुमारी, रीना देवी, प्रेमलता कुमारी, रीता देवी, पुष्पलता कुमारी, पूजा कुमारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >