तेज रफ्तार बाइक सवार लफंगों का आतंक

तेज रफ्तार बाइक सवार लफंगों का आतंक

भागलपुर. बरारी मुहल्ले के विजयंत कुमार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये. वह अपने मित्र संदीप कुमार के साथ सोमवार शाम बरारी उच्च विद्यालय के समीप जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने बरारी डीआरसीसी के समीप उनको धक्का मार दिया.

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से विजयंत को निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेे जाया गया. बाइक सवार मौके पर अपनी बाइक छोड़ भाग गया. शहर में हाल के दिनों में तेज रफ्तार बाइक सवार लफंगों का आतंक हो गया है. अगर सावधानी नहीं रखी गयी तो कहीं भी कोई चोट खा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >