मधुसूदनपुर पुलिस ने देर रात नूरपुर इलाके के शराब तस्कर अन्ना को 11 बोतल विदेशी शराब व 16 बोतल बियर के साथ गिरफ्तार किया है.
By ATUL KUMAR | Updated at :
नाथनगरः मधुसूदनपुर पुलिस ने देर रात नूरपुर इलाके के शराब तस्कर अन्ना को 11 बोतल विदेशी शराब व 16 बोतल बियर के साथ गिरफ्तार किया है. अन्ना उर्फ अभिनंदन चर्चित शराब तस्कर है. वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है. बताया जा रहा है कि इलाके के तस्कर बगीचे में, झाड़ी में, पुआल के टाल में व जमीन में गाड़कर शराब रखते हैं. शाम होते ही कुछ आम आदमी से लेकर बड़े लोग अन्ना को शराब के लिए फोन करने लगते हैं. थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि अन्ना के खिलाफ लगातार शराब तस्करी करने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस पिछले कई महीनों से अन्ना कि गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत थी. उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है. अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा र ही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है