वसंत पंचमी पर शुक्रवार को जिले में अधिकतर स्थानों पर विद्या दायिनी मां सरस्वती की पूजा की धूम रही. विद्यार्थियों में पूजा-अर्चना को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था. स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान व सामाजिक संस्था हर जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कहीं मेला, कहीं भंडारा तो कहीं भव्य सजावट की गयी थी. पूरा भागलपुर मां सरस्वती की आस्था में डूबा रहा. पूजन के दौरान विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों ने अपनी नयी पुस्तक व शिक्षण सामग्री को मां की चरणों में समर्पित किया गया. सच्चिदानंदनगर व सिकंदरपुर पानी टंकी में लगा मेला वार्ड 31 अंतर्गत सच्चिदानंदनगर सरस्वती मंदिर मैदान में मेला का आयोजन हुआ. यहां बच्चों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन हुआ. 24 व 25 जनवरी को स्थानीय कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जायेगा. अध्यक्ष दिलीप मंडल. उपाध्यक्ष आनंद कुमार, जीतेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोद मंडल आदि का योगदान रहा. वहीं सिकंदरपुर पानी टंकी परिसर में यूथ क्लब की ओर से भव्य मेला लगाया गया. क्लब की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन क्लब के संरक्षक सह पूर्व पार्षद सदानंद मोदी ने किया. मौके पर गुलशन कुमार, सिंटू, अभिनंदन आदि का योगदान रहा. सुर लहरियों के बीच हुई मां की पूजा शारदा संगीत सदन में निदेशक पंडित शंकर मिश्र नाहर व प्राचार्य शर्मिला नाहर के संचालन में पूजा-अर्चना हुई. इस दौरान शास्त्रीय संगीत में पंडित नाहर ने राग वसंत व बहार की प्रस्तुति दी. मोहित नाहर ने तबले पर संगत किया. ऑर्गन पर ओमप्रकाश ने संगत किया. पूर्ववर्ती व वर्तमान छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुति दी. देविशा, वेदांशी, हर्षिता नाहर, आदित्य, शांभवी, गौरी ने अपनी प्रस्तुति दी. इस मौके पर उपाध्यक्ष अनंत कृष्ण दास, विधायक रोहित पांडेय, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ शंभु दयाल खेतान, प्रो केडी प्रभात, दुर्गेश मिश्रा, सचिव विवेक कश्यप, अभय घोष सोनू, दीपक वर्मा, संजीत कुमार, गौरव सराफ आदि उपस्थित थे. आनंदमार्ग कॉलोनी, अलीगंज में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. आयोजन में अधिवक्ता निशित मिश्रा, साधना मिश्रा, कपिलदेव ठाकुर कृपाला, सौम्या मिश्रा आदि शामिल हुए. कला का प्रदर्शन कर हुआ पूजन कला केंद्र में अंजता शैली में बनायी मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. संगीत संकाय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की. कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर युवा रंगकर्मी डॉ चैतन्य प्रकाश, सार्थक भरत, नीना एस प्रसाद आदि उपस्थित थे. वहीं बंगीय साहित्य परिषद आदमपुर चौक पर 87वां मां सरस्वती की पूजा बांग्ला पद्धति में हुई. सचिव अंजन भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया. मां को भोग लगाकर अतिथियों को बांटा गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर अध्यक्ष डॉ विश्वपति चटर्जी, डॉ शर्मिला बागची, डॉ सुजाता शर्मा, डॉ हेमशंकर शर्मा, डॉ शांतनु घोष, डॉ सोमेन चटर्जी, डॉ शंकर, सुदीप घोष, परिमल कंसबनिक, स्नेहेश बागची, प्रशांत दास, स्नेहा बनिक, सुजाता कंसबनिक, काकुली बनर्जी आदि उपस्थित थे. इशाकचक लालूचक अंगारी में 25 फीट की प्रतिमा की हुई पूजा इशाकचक लालूचक अंगारी में आर्मी क्लब की ओर से 25 फीट की प्रतिमा की पूजा हुई. अध्यक्ष विष्णु यादव, धनंजय कुमार, राजाराम, राहुल कुमार, मोनू यादव, जितेंद्र राय, सौरभ कुमार, सन्नी मिरा, अनिमेष सिन्हा का योदान रहा. उन्होंने बताया कि शनिवार को संध्या छह बजे भोग वितरण होगा. रविवार को विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी. इसमें अलग-अलग झांकी सजायी जायेगी. मोहद्दीनगर महारानी पूजा समिति की ओर से युवाओं ने बड़ी प्रतिमा की पूजा हुई. यहां सोनू साह ने कार्यक्रम का संचालन किया. सीपेट कॉलेज, भागलपुर में पहली बार हुई मां सरस्वती की पूजा केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सीपेट भागलपुर परिसर में पहली बार सरस्वती मां की प्रतिमा स्थापित करके पूजा हुई. शिक्षक, प्रशिक्षु, कर्मचारी ने मिलजुलकर पूजन आयोजन किया. वैदिक विधि-विधान से पंडित संतोष मिश्रा ने पूजन कराया. मुख्य आचार्य नीलांबर कुमार थे. छोटी खंजरपुर स्थित सिन्हाबाड़ी में सरस्वती पूजा बंगला रीति रिवाज से हुई. चैती सिन्हा, सुजॉय सिन्हा, रूपम सिन्हा, अमित सिन्हा, तनुजा सिन्हा, रेखा सिंह, पोम्पी सिन्हा, मुनमुन सिन्हा, तरुण घोष, पुष्पिता घोष, तृणा सिन्हा, उदिता सिन्हा, तनुश्री घोष, श्रेया सिन्हा, माला सिन्हा आदि का योगदान रहा. पूजन पंडित अंजन चटर्जी ने कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
