नया टोला दुधैला में 10 मई से होगा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

नाथनगर के नया टोला दुधेला काली मंदिर में ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी अक्षय तृतीया की तिथि 10 से 16 मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया.

नाथनगर के नया टोला दुधेला काली मंदिर में ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी अक्षय तृतीया की तिथि 10 से 16 मई तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया. तय किया गया कि 10 मई को कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी, फिर भागवत कथा का आयोजन नियमित रूप से किया जायेगा. भागवत कथा महोत्सव श्री पंकजाचार्य जी गोकुलधाम के सानिध्य में होगा. बैठक की अध्यक्षता रजनीश मिश्रा ने की, जबकि राजेंद्र झा, अश्विनी झा, नवीन कुमार झा, शशिकांत झा, सुशील कुमार झा, शंकर झा, किशोर झा, अशोक झा पप्पू, मुकेश पाठक, अंकित झा, त्रिभुवन झा, अमरनाथ झा, प्रभाकर झा, बबलू झा, दामोदर झा, सूरज झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >